फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में आईटीसी को मिला प्रथम पुरस्कार

Mon, 14 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ITC received the first prize in the exhibition - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र कंपनी बाग परिसर में आयोजित मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में 159 अंक लेकर आईटीसी  लिमिटेड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जेपी नय्यर और तीसरे पर राजकीय उद्यान कंपनी बाग रहा।
विज्ञापन

 
रविवार को कंपनी बाग प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी में पुरस्कार वितरण जिलाधिकारी पवन कुमार ने किया। प्रदर्शनी में 181 प्रतियोगियों के 1734 प्रदर्शनों ने भागेदारी की।

जिसमें आईटीसी ने 159 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, 152 अंकों के साथ जेपी नय्यर ब्रांच मैनेजर आईटीसी ने दूसरा और 101 अंक प्राप्त कर राजकीय उद्यान कंपनी बाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को शिल्ड और कप देकर सम्मानित किया।  केंद्र के संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने कहा कि लॉन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से 27 ने प्रथम और 22 ने द्वितीय पुरस्कार जीते। इस दौरान डॉ. एसके उपाध्याय, आरके सिरोही, मेजर जेजे सिंह, अशोक जैन, कंपनी बाग के वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें