फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड बनाने में लगे कईं दिन पर प्रयोग नहीं हुआ

विज्ञापन
जनता रोड पर हेलीपेड़ से ईंटे उठाते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए जनता रोड पर हेलीपैड बनाया गया था। लेकिन, उनके आगमन कार्यक्रम में बदलाव होने के चलते हेलीपैड का प्रयोग नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी कई दिनों से तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए जनता रोड प्रिंस कालोनी में हेलीपैड बनाया गया। इसके साथ ही जनता रोड पर सड़क किनारे साफ-सफाई कराई थी। बताया जाता है कि हेलीपैड बनाने में 40 से 50 हजार ईंट और 10 ट्रॉली रेत लगी। इतना ही नहीं दिन और रात को पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। लेकिन शनिवार की रात अचानक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से अंबाला हाईवे, घंटाघर, देहरादून चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे। जिसके चलते जनता रोड पर बनाए गए हेलीपैड का प्रयोग नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें