फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुबई में है इकबाल, पुलिस को मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष से पुलिस की चकरघिन्नी बनाए है मोस्ट वांटेड
विज्ञापन

एक लाख के ईनामी पर जल्द कसा जा सकता है शिकंजा

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मोस्ट वांटेड खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल एक वर्ष से पुलिस की चकरघिन्नी बनाए हुए है। उसके दुबई में होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस दुबई में उसके ठिकानों की पुष्टि कर रही है। अब उस पर जल्दी ही शिकंजा कसा जा सकता है।
दरअसल, मिर्जापुर निवासी खनन माफिया और एक लाख का इनामी हाजी इकबाल की गिरफ्तारी को पुलिस की छह टीमें काम कर रही हैं। देशभर में इकबाल के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी है। अब हाजी इकबाल के दुबई में होने की पुष्टि हो गई है। क्योंकि, हाल ही में दुबई के एक कारोबारी के साथ इकबाल का फोटो सोशल मीडिया पर दिखा था। इसके अगले ही दिन इकबाल ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के जरिए वह अपना पता मिर्जापुर से हरियाणा के गुरुग्राम कराना चाहता है। इसका पता लगते ही स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई और उसके आवेदन पर आपत्ति लगवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब इकबाल को भारत लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर शासन को भी रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस दूतावास की प्रक्रिया पूरी कर इकबाल को भारत लाना चाहती है। हालांकि, अभी कोई अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें