बेहट/शाकंभरी। हाल ही में घरों में रसोई गैस सिलिंडरों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को लेकर इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन (आइओसी) चिंतित है। ऐसे में कंपनी की ओर से पांच साल पुराने रसोई गैस के पाइप बदलने का निर्णय लिया है।
धरा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर जयकुमार सिंह चौहान ने बताया कि इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के वरिष्ठ बिक्री अधिकारी मयंक कुमार के निर्देशन में बेहट क्षेत्र में में पांच साल पुराने रसोई गैस के पाइप बदले जाने का काम शुरू होगा। पांच साल में पाइप खराब हो जाता है, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं देता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अनुरोध करते हुए कहा है कि इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि हादसों को रोका जा सके। संवाद