फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व विधायक इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान

Wed, 19 Apr 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चलाते पूर्व विधायक इमरान मसूद
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद का बिना हेलमेट के बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देर शाम यातायात पुलिस ने बाइक का चालान काट दिया।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें इमरान मसूद बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो घंटाघर का बताया जा रहा है। इसके बाद यातायात पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने घंटाघर पर लगे कैमरे चेक कराए, जिसमें इमरान मसूद बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बाइक नंबर पता लगाकर एक हजार रुपये का चालान काट दिया। यातायात प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि हेलमेट न लगाने पर इमरान मसूद का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें