चिलकाना। खनन वाहनों को सकुशल क्षेत्र से बाहर निकलवाने के लिए पुलिस तथा अधिकारियों की रेकी कर रहे आठ लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।
थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि चिलकाना क्षेत्र से खनन से भरे वाहनों को सकुशल बाहर भेजने के लिए कुछ लोग पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस को देख कर यह लोग खनन वाहन चालकों को सूचना दे देते थे, ताकि खनन वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला जा सके। मंगलवार की सुबह रेकी करने वाले सभी लोग बरथाकायस्थ में एक जगह एकत्र होकर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को इनके पास से पांच कार भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों में सावेज पुत्र अब्दुल रहमान, दानिश पुत्र आरिफ, अबूजर पुत्र शमशाद, सरफराज पुत्र मरगूब, इंतजार पुत्र आलिम, सावेज पुत्र फुरकान, नोमान पुत्र शमशाद निवासी गण ग्राम धौलाहेडी, उस्मान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम कोलकी थाना कोतवाली देहात हैं। सभी को शांति भंग की धारा में न्यायालय में पेश किया है। इनसे बरामद पांच कारों को सीज कर दिया गया है। संवाद