फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम में कर्मचारियों की फर्जी ड्यूटी के मामले में बैठी जांच

Tue, 07 Nov 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में कर्मचारियों की फर्जी ड्यूटी के मामले में नगरायुक्त ने जांच बिठा दी है। उन्होंने तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए सात दिन के भीतर जांच पूर्ण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच बैठने के बाद से संबंधित कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के संस्करण में गजब कहानी, नौकरी कर रही मां, बेटा पिला रहा पानी शीर्षक से समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। समाचार के माध्यम से गृह कर विभाग, लेखा विभाग और नगरायुक्त कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जगह उनके पुत्र और भाई द्वारा कई वर्षों से नौकरी करने की बात कही गई थी। गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने तथा उससे अवगत कराने के आदेश दिए। जिसके बाद नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें अपर नगरायुक्त/प्रभारी अधिकारी कार्मिक सत्येंद्र कुमार तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और कार्यालय अधीक्षक मनोज रस्तोगी शामिल हैं। समिति को उल्लिखित तथ्यों की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, जांच अधिकारी अपर नगरायुक्त एसके तिवारी ने बताया कि जांच चल रही है। जैसे ही पूर्ण होगी तो नगरायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें