सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई, जिसमें दो बाइक सहारनपुर और तीन यमुनानगर से चोरी की गई थी।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने पुराना चिलकाना बस अड्डे के पास से अंकित निवासी शाहजहांपुर थाना सरसावा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि दो बाइक उसने कोतवाली मंडी क्षेत्र में गोल कोठी के पास और दूसरी गोटेशाह चुंगी के पास चोरी की थी। बाकी तीन बाइक हरियाणा के यमुनानगर में अलग-अलग जगहों से चोरी की थी। इससे पूर्व में भी वह कई बाइक चोरी कर चुका है।