फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंटरनेट सेवाएं बहाल, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

Thu, 01 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिना अनुमति के सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने और कलक्ट्रेट का घेराव करने पर बने तनाव को देखते हुए बंद की गई जिले की इंटरनेट सेवाएं मंगलवार देर रात बहाल की गई। सोशल मीडिया पर पुलिस नजर गड़ाए हुए है। पुलिस यात्रा निकालने वालों और कल्क्ट्रेट का घेराव कर जाम लगाने वालों की अभी पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासन की अनुमति के बिना और जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद गुर्जर समाज ने फंदपुरी चौक से गुर्जर गौरव यात्रा निकाली थी। यात्रा रोकने में पुलिस-प्रशासन के सभी इंतजाम फेल साबित हुए और भीड़ को लेकर खुफिया विभाग भी फेल साबित हुआ। इसी बीच यात्रा का विरोध कर रहे राजपूत समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर जाम भी लगाया था।
पुलिस ने यात्रा निकालने और कलक्ट्रेट का घेराव करने वालों की वीडियोग्राफी कराई थी। इसी के आधार पर पुलिस दोनों समाज के लोगों को चिह्नित कर रही है। गुर्जर और राजपूत समाज के बीच बने तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। जिले की इंटरनेट सेवाएं बहाल तो हो गई लेकिन पुलिस प्रशासन अभी सतर्कता बनाए हुए है और लगातार सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है। पुलिस यात्रा का आह्वान करने वाले और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे लोगों की पहचान कर सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन

20 घंटे बाद इंटरनेट सेवा हुई बहाल
प्रशासन ने सोमवार शाम चार बजे जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी थी, जो मंगलवार की रात 20 घंटे बाद 12:30 मिनट पर बहाल हुई। इंटरनेट बंद होने से सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ था। इसके साथ ही ई टिकट बुकिंग, ऑनलाइन फाॅर्म भरने का कार्य ठप होने के साथ ही बैंकों में 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन


- कानून का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - अजय साहनी, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें