फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर अंतरराष्ट्रीय धावक की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला कपिल विहार के पास से ट्रेन की चपेट में आने से अंतरराष्ट्रीय धावक की मौत हो गई। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, चर्चा है कि धावक ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नाजिरपुरा निवासी रामशरण (40) पुत्र प्रभु दयाल अंतरराष्ट्रीय धावक थे। उन्होंने मलेशिया सहित भारत में कई जगहों पर दौड़ में मेडल जीते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर ढाई बजे रामशरण का शव जिला अस्पताल पुल के नीचे कपिल विहार के पास रेलवे ट्रैक पर कटा मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पता लगने पर रामशरण के बड़ा भाई रामेश्वर, छोटा भाई गुलाब और रविंद्र सहित ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए।
इसके अलावा क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि रामशरण की गांधी पार्क के पास खेल के सामान की दुकान है। दोपहर में वह साइकिल पर घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। चर्चा है कि रामशरण ने आत्महत्या की है। थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव का कहना है कि मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रामशरण के हैं दो बेटी और एक पुत्र
रामशरण के दो पुत्री और एक बेटा है। बड़ी पुत्री सारंग कक्षा नौ में पढ़ती है। उससे छोटी सोनिया कक्षा छह में पढ़ती है। सबसे छोटा पुत्र है। रामशरण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें