संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कलक्ट्रेट में पोषण समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने पोषण संबंधी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से समयसीमा में पूरा किया जाए। जिन गतिविधियों की प्रगति धीमी है, उनमें तेजी लाएं। पोषण ट्रैकर पर मेजरिंग एफिशिएंसी, होम विजिट, टीएचआर डिस्ट्रीब्यूशन की फीडिंग सहित अन्य सभी घटकों की फीडिंग प्रत्येक माह शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैक पर चिह्नित सैम तथा अति कुपोषित बच्चों के वीएचएसएनडी सत्रों पर लाकर उनकी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेइंग स्केल के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। घर भ्रमण की स्थिति की जांच के लिए दस आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण बाल विकास परियोजना अधिकारियों के माध्यम से कराए जाने को कहा। सामुदायिक आधारित गतिविधियों के आयोजन की समीक्षा करते हुए देवबंद, नागल एवं नानौता की जुलाई 2026 की रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह आदि रहे।