फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेला गेट पर ड्यूटी कर रहे दरोगा पर हमला, गंभीर घायल

Wed, 01 May 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। बाइक पर बैठकर मेले में जाने से रोकने पर तीन लोगों ने मेला गेट पर ड्यूटी कर रहे दरोगा पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दरोगा लहूलुहान हो गए। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने फरार हो रहे दो हमलावरों को दबोच लिया। जबकि उनका एक साथी भीड़ का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। घायल दरोगा को सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी दरोगा विनोद कुमार पिछले 16 माह से जनपद में तैनात हैं। मंगलवार को उन्हें पुलिस लाइन से देवबंद में चल रहे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में ड्यूटी पर भेजा गया। वह रात्रि करीब साढ़े नौ बजे मेला गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन लोग बाइक सहित भीतर जाने लगे। दरोगा विनोद कुमार ने उन्हें भीड़ अधिक होने का हवाला देते हुए पैदल जाने को कहा। इस पर वह उनके साथ गाली गलौज करते हुए धक्कामुक्की करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। सिर में चोट आने के कारण विनोद कुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मारपीट को लेकर मेला गेट पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फरार हो रहे दो हमलावरों को दबोच लिया। जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि घायल एसआई को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि एक आरोपी नागल थानाक्षेत्र के रणमलपुर गांव निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी कुरलकी गांव का निवासी है। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें