फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात को सड़कों पर निकली नगरायुक्त

विज्ञापन
घंटाघर अलाव पर हाथ तापते लोगों से वार्ता करती नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज ने बुधवार रात सड़कों पर उतर कर चौराहों जाकर अलाव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनमंच स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया और वहां विश्राम कर रहे लोगों से बात की। उन्होंने स्टेशन के पास एक और अस्थायी रैन बसेरा बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त बुधवार रात दस बजे अपर नगरायुक्त राजेश यादव के साथ सड़कों पर निकलीं और सर्दी से बचाव को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चौराहों पर नगर निगम द्वारा जलवाए जा रहे अलाव स्थलों पर लोगों से बात की। उन्होंने पूछा कि अलाव की लकड़ी हर रोज वहां आ रही है या नहीं तथा रात में कितने बजे तक अलाव जलता रहता है। नगरायुक्त ने घंटाघर सहित अनेक अलाव स्थलों पर करीब 50 लोगों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने अपर नगरायुक्त राजेश यादव को स्टेशन के निकट एक अस्थायी रैन बसेरा बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रसेन चौक पर हाथ ताप रहे पुलिस कर्मियों से भी बात कर अलाव के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा नगरायुक्त ने बेहट रोड, नुमाइश कैंप, घंटाघर से मोरगंज आदि क्षेत्रों में भी अलाव स्थलों का निरीक्षण किया। जनमंच स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां एक युवक ने बताया कि उसे बस अड्डे के पास एक कुत्ते ने काट लिया है, इस पर उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने के लिए कहा। उन्होंने अपर नगरायुक्त से कहा कि अलाव स्थलों पर लकड़ी पहुंचाने की व्यवस्था में कोई ढील न बरती जाए। इस दौरान सहायक अभियंता दानिश नकवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें