फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ढमोला नदी में डूबने से मासूम की मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में इंद्रा कैंप कॉलोनी के पास ढमोला नदी में डूबने से एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर इंदिरा कैंप कॉलोनी निवासी सात वर्षीय निखिल पुत्र सन्नी बच्चों के साथ खेलते हुए ढमोला नदी के पास पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक खेलते समय पांव फिसलने से निखिल नदी में डूब गया। बच्चों ने कॉलोनी में पहुंचकर निखिल के परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में नदी पर पहुंचे और निखिल को बाहर निकाला। इसी बीच नगर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजन निखिल को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है और किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें