गंगोह। इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों हरिओम शर्मा, मंजुल चौधरी, राकेश चौधरी, सविता पंवार एवं प्राचार्य डाॅ. अनिल शर्मा को सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की चेयरपर्सन सोनिका तायल व संचालन सचिव नमिता सिंघल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अपने छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन भर काम करता है। इस दौरान निशा गुप्ता, नीरा शर्मा, नेहा गोयल, बिंदु अरोड़ा, अनुराधा शर्मा आदि रहे।