फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
परवेज अंसारी की फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई।
चिलकाना क्षेत्र के गांव पठेड़ कला निवासी परवेज अंसारी (22) शनिवार देर शाम अपनी बाइक से चिलकाना की ओर जा रहा था। गांव धौलाहेड़ी के निकट अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए परवेज को हरियाणा के मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान परवेज की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पूरे गांव में ईद की खुशियां शोक में बदल गईं। घर में कोहराम मच गया। रविवार शाम परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के परवेज को सुपुर्द ए खाक कर दिया। उधर, दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल सका है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आती तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें