फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय विद्या पीठ की छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासक भूपेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया। इस मौके पर एसओ ने कहा कि छात्राएं स्कूल या ट्यूशन आते जाते वक्त सचेत रहें। किसी की जरा सी गलत हरकत को बर्दाश्त करने की बजाए उसका जवाब दें। पुलिस और परिजनों को तत्काल सूचित करें ताकि समय से मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करके उच्च पदों पर आसीन होने का काम करें फिर वे दूसरों की भी मदद करने की स्थिती में होंगी। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव, पंकज कुमार, दीपक कुमार, उषा राठौर, ललिता देवी, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें