फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर के नीचे आने से मासूम की मौत, बचाने आई दादी घायल

Fri, 28 Nov 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। ट्रैक्टर के नीचे आ कर ढाई वर्षीय बच्चे मंटू की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में दादी को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी अंकुर चौधरी के घर में उसका ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर के आगे उसका बेटा मंटू खेल रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ढाल पर खड़ा था और इसी दौरान वह अचानक आगे की तरफ चल पड़ा। उसकी चपेट में ठीक सामने खेल रहा मंटू आ गया और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर को आगे की तरफ चलते देख मंटू की दादी सुदेश देवी उसे बचाने दौड़ी और वह भी ट्रैक्टर के नीचे आ गई हालांकि तब तक ट्रैक्टर अपनेआप रुक गया। हादसे में सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है। देर शाम गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें