फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हाईवे के किनारों पर विकसित किए जाएंगे औद्योगिक हब

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के कार्यक्रम कैबिनेट मंत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। हाईवे के किनारों पर औद्योगिक हब बनाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार हावी था, जबकि योगी सरकार में समाज के सभी वर्गों के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की विशेष सामान्य बैठक में उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा दिए गए सुझावों को कैबिनेट की बैठक में रखकर स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा। औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सहारनपुर के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद के औद्योगिक विकास में आने वाली सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने मंत्री को जनपद की औद्योगिक समस्याओं एवं विकास से संबंधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वुड सिटी से संबंधित ओडीओपी मार्ट विकसित किए जाने, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के पास निर्माणाधीन सीएफसी (कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) से रास्ता दिलाने, औद्योगिक इकाइयों के लिए दिल्ली रोड पर एक नया 100 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, जनपद के होजरी उद्योग को द्वितीय ओडीओपी में शामिल करने और किसी मल्टी नेशनल कंपनी औद्योगिक इकाई की स्थापित कराने की भी मांग की। एमएसएमई कौंसिल के उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, दिनेश सेठी, संस्था के महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा, घनश्याम माहेश्वरी, एसएस चड्ढा, संजय कपूर, मदनलाल अरोड़ा, अमर गुप्ता, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान गौरव गाबा, दिनेश माहेश्वरी, सुभाष मिगलानी, मनीष अरोड़ा, अमित चौधरी, बलजीत सिंह चावला, गौरव जैन, संजय गुप्ता, डीके गुप्ता, अमर गुप्ता, डॉ. अजय कुमार सिंह, अनुभव शर्मा, प्रतीक मिगलानी, योगेश कुमार, संजय कुमार, संजय यादव, सुनील कुमार अरोड़ा, गौतम शंकर सिंघल, अमित चौधरी, मनोज जैन, संदीप कपूर, सरदार मनमोहन सिंह, कमलेश अग्रवाल, सुशील मदान, पंकज बंसल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
चांदी के मुकुट की पगड़ी पहनाई
सहारनपुर। कार्यक्रम में वैश्य समाज की ओर से मंत्री गोपाल दास गुप्ता नंदी को चांदी के मुकुट की पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया गया। गौतम शंकर सिंघल, राकेश, रवि गुप्ता, अनिल गुरुजी, सोनू गोयल, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सुधाकर गुप्ता आदि शामिल रहे।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के कार्यक्रम को संबोधित ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें