फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए भारत सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस्लामिक आतंकवाद से हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की है। वहीं, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने पीएम मोदी से बांग्लादेश से हिंदू समाज के लोगों को भारत लेकर आने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों को इस्लामिक आतंकवाद का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के हिंदुओं का संरक्षण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नरेश कुमार, बालकिशोर त्यागी, आदित्य, अमित सिंघल, मोनिका रानी आदि शामिल रहे। वहीं, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि हर समय हिंदुत्व की बात करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन और रूस की तरह ही बांग्लादेश से हिंदुओं को भारत लाए जाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें