फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बढ़ते तापमान में चुनौती रहेगा मतदान बढ़ाना, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 10 Apr 2024 09:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिनोंदिन बढ़ते तापमान में मतदान प्रतिशत बढ़ाना खासा चुनौतीपूर्ण रहेगा। फिलहाल अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। मतदान के दिन 37 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


जिले में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की वोटिंग होगी। इन दिनों प्रत्याशियों से लेकर जिला शासन मतदान को लेकर जोरों से तैयारियों में जुटा है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने दिन-रात एक कर दी है, जबकि जिला प्रशासन भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इसी बीच सूरज ने भी नखरे दिखाने शुरू कर दिए। सूरज के तेज तेवरों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा। यानी गर्मी प्रचंड रूप लेंगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.82 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार इस मतदान प्रतिशत को तोड़ना चुनौती रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 एक से नौ अप्रैल तक तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
एक अप्रैल 35 18
दो अप्रैल 32 16.5
तीन अप्रैल 32 17
चार अप्रैल 35 18
पांच अप्रैल 34 18
छह अप्रैल 34 17
सात अप्रैल 33 17
आठ अप्रैल 35 17
नौ अप्रैल 34.5 17

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें