फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दवाइयों के दामों में उछाल, मरीजों की जेब हो रही हल्की

Mon, 18 Dec 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक तरफ जहां बिजली-पानी समेत अन्य सामान महंगे हो गए हैं वहीं जीवनरक्षक दवाइयां भी महंगाई से अछूती नहीं रहीं। पिछले छह माह के मूल्यों पर नजर डालें तो दवाइयों के दाम 10 रुपये से लेकर 70 रुपये तक बढ़ गए हैं। यह केवल उन दवाइयां के हैं जो अधिकतर व्यक्ति रूटीन में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गंभीर बीमारियों में काम आने वाली दवाइयों के रेट कहीं ज्यादा बढ़े हैं। दवाइयों के दामों में उछाल आने से मरीजों की जेबें भी हल्की हो रही है। दरअसल, मौजूदा समय में खान-पान और बिगड़ती दिनचर्या के कारण अधिकतर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। जिसमें सबसे अधिक एसिडिटी, शुगर, दिल की बीमारी और बीपी समेत अन्य कई बीमारियां शामिल है। इन बीमारियों की दवाई मरीज को रूटीन में लेनी होती है, अन्यथा उसकी सेहत खराब हो जाती है। फिलहाल में सबसे अधिक एंटीबायोटिक, एसिडिटी, पेन किलर, दिल की बीमारी और शुगर की दवाइयों की बिक्री सबसे अधिक है।

दवाई पहले अब
एमटास-एटी - 140 155
बेनाड्रिल सिरप - 80 102
सिफिक्सम-200 - 120 141
लिवर सिरप - 190 210
डायक्लोफेनिक स्प्रे - 208 220
पैरासिटामॉलम - 12 20
ग्लिमपाइराइड - 130 180
अमोक्सीक्लेव - 180 220
नोट : यह कुछ ऐसी दवाइयां और स्प्रे है जो अधिकतर इस्तेमाल में आते हैं। इसके अलावा भी रूटीन में इस्तेमाल की काफी दवाइयां है।

वर्जन
सबसे अधिक एंटीबायोटिक, एसिडिटी, पेन किलर आदि दवाइयों की मांग रहती है। पिछले कुछ समय में दवाइयां महंगी हुई है। हालांकि कुछ ऐसी भी है जिसके दामों में गिरावट आई है। - डॉ. कलीम अहमद, अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें