फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में करें नैतिक और चारित्रिक गुणों का समावेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में करें नैतिक और चारित्रिक गुणों का समावेश
विज्ञापन

छुटमलपुर। पूर्व माध्यमिक स्कूल फतेहपुर भादो का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक और अध्यापक बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनमें नैतिक और चारित्रिक गुणों को भी विकास करें। ताकि सभ्य समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान सुनील कुमार ने किया। ग्रामीण भले ही अपनी जरूरतें कम करें लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षित जरूर करें। सना, सानिया, अनम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गुलनाज, शाहीन, भावना और अंजलि ने गीत प्रस्तुत किया। अलीशा नूर, सोफिया, अहमद, प्रिंस, लक्की ने देशभक्ति और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ ने अंशदान कर प्राथमिक स्कूल के 95 बच्चों के लिए नया फर्नीचर बनवा कर भेंट किया। इंचार्ज रेखा रानी ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रुप से स्कूल भेजें। राज्यपाल पुरस्कृत पूर्व प्रधानध्यापक तेलूराम ने कहा कि वर्तमान में बच्चे ही कल के समाज का निर्माण करेंगे। इस दौरान महेंद्र सैनी, दिलशाद अहमद, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रिहाना, करन सिंह, सुरेखा, नुसरत बानो, रेणू खंडेलवाल, अजय धीमान, जाकरा, उपमा, शिवानी, नीतू, आदित्य सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें