गंगोह। गांव बीराखेड़ी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नवनिर्मित ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया गया।
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा गांव बीराखेड़ी में ओवरहेड टैंक निर्माण की स्वीकृति कराई गई थी। लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उक्त ओवरहेड टैंक के संचालन के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होगी। सोलर प्लेट और जनरेटर से ही नलकूप द्वारा इसमें पानी संकलित होगा। पंडित अनिल कुमार दुबे की देखरेख में प्रधान पति चौधरी चंद्रपाल सिंह ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर यज्ञ कराया और वैदिक मंत्रोचारण के बीच लोकार्पण कर गांव में पानी पहुंचाने का काम पूर्णाहुति बाद नलकूप चलाकर शुरू किया गया। मदन सिंह, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह, यशपाल सिंह, राहुल चौधरी, राजसिंह, सहंसर पाल, धर्मवीर वर्मा, सुनील चौधरी, विकास चौधरी, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद