गंगोह/ सरसावा (सहारनपुर)। उत्तम शुगर मिल शेरमऊ और किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा के पेराई सत्र का बृहस्पतिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। उत्तम शुगर मिल में सांसद प्रदीप चौधरी एवं मिल उपाध्यक्ष सुखजिंद्र सिंह तथा सरसावा में विधायक मुकेश चौधरी तथा प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव ने चैन में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
उत्तम शुगर मिल में सांसद प्रदीप चौधरी एवं मिल अधिकारियों ने गन्ने की पहली बैल बुग्गी लाने वाले किसान सतीश पुत्र धन सिंह निवासी सलारपुरा व ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लाने वाले किसानों रकमसिंह पुत्र काबज व धीर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए। पंडित मनोज शर्मा ने यज्ञ कराया। मिल के निर्विघ्न संचालन, अमन चैन और खुशहाली की कामना की गई। ग्रंथी कश्मीर सिंह ने गुरवाणी का पाठ किया।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुशील कम्हेडा, पवन सिंह राठौर, जितेंद्र जागलान, संजय प्रधान, रुपेंद्र चौधरी, जगपाल सिंह, महीपाल सिंह, प्रधान चंद्रपाल, संजय कम्हेडा, मा. रामपाल, अरविंद, बाबूराम, दर्शन ठेकेदार, मोनू चौधरी, बबलेश, रालोद जिला महासचिव अतुल फंदपुरी ने भी चैन में गन्ना डाला। निदेशक शंकर लाल शर्मा, जीएम कैन पीके राठी, अरविन्द कुमार, दीपक पुंडीर, अमित बंसल व आईपी यादव रहे।
सरसावा के किसान सहकारी चीनी मिल में प्रथम गन्ना बोगी लाने वाले किसान देवी दयाल तथा ट्रैक्टर ट्रॉली लाने वाले किसान शमशुद्दीन का विधायक मुकेश चौधरी एवं मिल अधिकारियों ने माल्यार्पण कर तथा शाल ओढ़ा नकद इनाम देकर सम्मान किया। मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल, श्रमिक नेता राजवीर कुमार, रामाशीष यादव, राजेंद्र सैनी, संजय राठी, प्रदीप चौधरी, कृष्णपाल सिंह, डा प्रीतम सिंह, अनूप चौधरी, अमजद प्रधान, असलम प्रधान, आदिल प्रधान, संजय चौधरी, जगतार सिंह रहे।
प्रधान प्रबंधक से हुई किसानों की नोक झोंक
सरसावा। पेराई सत्र की पूजा अर्चना के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों ने प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव से बीते पेराई सत्र के गन्ना भुगतान की मांग की। इसे लेकर प्रधान प्रबंधक तथा किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि उसके बाद प्रधान प्रबंधक ने नरम रुख अपनाते हुए विश्वास दिलाया कि जल्दी किसानों के बकाए का भुगतान कराया जाएगा।
विधायक के समक्ष मिलकर्मियों ने जताया रोष
सरसावा। मिल के उद्घाटन के अवसर पर आए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के समक्ष मिल कर्मियों ने प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते पर रोक लगाने पर कड़ा रोष जताया। मिल कर्मियों ने विधायक से मांग की कि वे राज्य कर्मियों की तरह मिल कर्मियों को भी रुका हुआ महंगाई भत्ता दिलवाए। इस पर विधायक ने विश्वास दिलाया कि वे मिल कर्मियों की समस्या गन्ना आयुक्त के समक्ष तथा विधानसभा में उठाकर उनका हक दिलवाने का प्रयास करेंगे।
शेरमऊ मिल में चैन में गन्ना डालकर पेराई शुरु कराते सांसद व अन्य- फोटो : SAHARANPUR
सहकारी चीनी मिल सरसावा में किसान को सम्मनित करते नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी- फोटो : SAHARANPUR