रानौता में सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराते ईओ और चेयरमैन पति
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। नगर पंचायत चेयरमैन पति और ईओ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत नगर में सीसी रोड, आई लव नानौता बोर्ड और नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन किया गया।
नगर पंचायत चेयरमैन पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना जैदी और अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत प्राप्त द्वितीय किस्त की धनराशि से नगर के मोहल्ला सरावज्ञान में थाना रोड, मोहल्ला चाहमंजली में दादा मीरा जी रोड, मोहल्ला अफगान में वाल्मीकि बस्ती और कानूनगोयान में ईदगाह रोड और भारी अड्डे पर सड़क निर्माण हेतु कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान नगर के संजय चौक स्थित आई लव नानौता बोर्ड के साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा तथा मोहल्ला शेखजादगान में एक मिनारा मस्जिद रोड का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार, नौशाद अंसारी, अनवर खान, जहीर बेग, अली रहमान, रुद्र चौधरी, माज सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। संवाद