सहारनपुर। जनपद में पुलिस ने अक्तूबर माह में अभियान चलाकर हत्या, लूट, अवैध शराब, मादक पदार्थों के तस्करों सहित 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया अक्तूबर माह में शराब की तस्करी और कच्ची शराब बनाने वाले 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थों के 57 तस्करों को दबोचा। इनके पास से आठ किलो चरस, 14 किलो डोडा, 800 ग्राम स्मैक और 630 नशे की गोलियां बरामद कीं। अवैध हथियारों के साथ 62 आरोपियों का पकड़ा। पुलिस ने हत्या की दो वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों को जेल भेजा। लूट की दो घटनाओं में तीन बदमाशों को दबोचा। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 21 और गोकशी में संलिप्त सात आरोपियों को दबोचा। दो मामलों में न्यायालय में सशक्त पैरवी कर पुलिस ने दो आरोपियों को सजा दिलाई। उन्होंने बताया अपराधियों के खिलाफ पुलिस का नवंबर में भी अभियान जारी रहेगा। संवाद