फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी में नौनिहालों को बुखार, उल्टी-दस्त ने जकड़ा

Thu, 13 Jun 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित होकर बच्चे राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। एक दिन में 20 से 25 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा।
विज्ञापन

गर्मी लगातार बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दूषित खानपान और साफ-सफाई पर ध्यान न देने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कम प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई। बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं।
बीमार बच्चों को लेकर तीमारदार पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि जिन बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वह इसकी चपेट में जल्दी आते हैं। गर्मी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को दिक्कत होने पर डॉक्टर से दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह बरतें सावधानी
- बच्चों को धूप में निकलने न दें।
- जरूरी होने पर सिर ढककर व पानी पीकर निकलें।
- दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनाएं।
- शुद्ध पानी का प्रयोग करें।
- दिक्कत हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें