फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: भाजपा के लिए आंख की किरकिरी बन गया हूं मैं, इमरान मसूद बोले- सरकार दबाना चाहती है आवाज

Sun, 23 Apr 2023 09:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

इमरान मसूद ने अपनी बात एक शेर के जरिए कही कि 'ना तड़पने की इजाजत है, ना फरियाद की, घुट के मर जाएं यह मर्जी है इस सरकार की'। 
विज्ञापन
इमरान मसूद, बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच लाख के मुचलका पाबंद किए जाने के मामले में बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है।क्योंकि हर बार भाजपा की आंख की किरकिरी इमरान रहा है। वह इमरान की आवाज को दबा देना चाहती है, लेकिन दबा नहीं पाएगी। वह रविवार को बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

इमरान ने कहा कि जिन मुकदमों में उन्हें मुचलका पाबंद किया गया है उनमें भाजपा विधायक मुकेश चौधरी भी उनके साथ थे। यदि गंभीरता के साथ काम करें तो सबसे गंभीर मुकदमा राघव लखनपाल पर है कप्तान के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का और मुचलका पाबंद मुझे किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या इमरान को इस तरह से धमकाकर, डराकर उसकी आवाज को खामोश कर देना चाहती है भाजपा। क्या हम यह कहना भी बंद कर दें कि हमारे साथ जुल्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायक ऐसी बातें मंच से बोल रहे हैं, जो भड़काऊ हैं।

 

इमरान मसूद ने कहा कि मंत्री खुले मंच से किसी नेता को धमका रहे हैं। हमने कुछ कहा भी नहीं और पांच लाख के मुचलके में पाबंद कर दिया। मसूद ने कहा कि उन पर जो मुकदमे हैं या जो भी मुचलका पाबंद जैसी कार्रवाई की जा रही है वह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने मुचलका पाबंद के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलने की बात कही। अंत में उन्होंने अपनी बात एक शेर के जरिए कही कि 'ना तड़पने की इजाजत है ना फरियाद की, घुट के मर जाएं यह मर्जी है इस सरकार की'। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, सहित अनेक बसपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें