फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इमरान का पलटवार, गठबंधन पर निर्भर नहीं है कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच चल रही बयानबाजी लगातार सामने आ रही है। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के बयान यूपी में भाजपा को सपा ही हरा सकती है कांग्रेस अकेले कुछ नही कर सकती है गठबंधन होने पर सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस का होगा, सपा का इसमें कोई नुकसान नही होगा। इस बयान पर पलटवार करते हुए शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि काग्रेस गठबंधन की भीख नही मांग रही है। न करें गठबंधन, कौन कह रहा है, जिसको जो करना है वह करें। इमरान मसूद ने कहा कि जब बारात निकलती है तो कई ढोल बजाने वाले और नचाने गाने वाले होते है। उन्हें अपना काम करने दीजिए। कांग्रेस अपने काम में लगी है। कांग्रेस गठबंधन के लिए किसी पर निर्भर होकर नहीं बैठी है। अपने स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। बता दें, कि दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार गठबंधन को लेकर बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें