फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चुनाव में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की अहम भूमिका है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट 14 अप्रैल को अपने सेक्टर के सभी बूथों का निरीक्षण करके 15 अप्रैल को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल, रैंप सहित समस्त बुनियादी सुविधाओं की जांच कर लें। उन्होंने कहा कि बूथ के आसपास और रास्ते में विद्युत तार लटके हो तो उसकी भी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि वोटर पर्ची का शत प्रतिशत वितरण किया जाए। घरों पर जाकर जांच भी करें कि वितरण हुआ है या नहीं। निर्वाचन कार्यों में लगे वाहनों की जीपीएस ऑन रहनी चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें