फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ किया प्रभु श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला और गंगोह मार्ग स्थित पूर्वी यमुनानहर पर सोमवार को भी लोगों ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति का श्रद्धाभाव से विसर्जन किया। भगवान श्रीगणेश के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। कोरोना की वजह से शहर में गणेश महोत्सव को लेकर बड़े कार्यक्रम नहीं हो सके हैं। हर वर्ष चतुर्दशी शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन होता था, लेकिन इस बार बस लोगों ने अपने घरों पर ही कार्यक्रम आयोजित किए। मंगलवार को चतुर्दशी है। इसके साथ ही गणेश महोत्सव संपन्न हो जाएगा और विधिवत पूजन के बाद नदियों को पर मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें