फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बने डॉक्टर नरेश नौसरान

Sat, 28 Sep 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का वार्षिक चुनाव जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में हुआ। इसमें आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें डॉ. नरेश नौसरान अध्यक्ष, डॉ. महेश चंद्रा सचिव और डॉ. विकास अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अगले साल 2025-26 के लिए डॉ. प्रवीण शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव वर्तमान अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद, सचिव डॉ. सौम्य जैन के निर्देशन में हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. आरएस पंवार ने चुनाव परिणामों की घोषणा की और चुने गए पदाधिकारियों का परिचय कराया। इसमें वर्ष 2024-25 के लिए डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. संजीव मित्तल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बिल्डिंग कमेटी अध्यक्ष महापौर डॉ. अजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता को बनाया।
आईएमए केंद्रीय काउंसिल का सदस्य डॉ. मोहन पांडे, डॉ. मोहन सिंह और डॉ़ सीएम कमाल एवं आईएमए राज्य काउंसिल का सदस्य डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. संजय यादव, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. रजनीश सिंघल को नियुक्त किया। विज्ञान सचिव डाॅ. रजनीश दहूजा, सामाजिक सचिव डॉ. विनीता मल्होत्रा, सांस्कृतिक सचिव डॉ. नीतू जैन और खेल सचिव की डॉ. रवि ठक्कर को जिम्मेदारी मिली। मेडिकोन कन्वीनर डॉ. सौम्य जैन और मेंबरशिप कन्वीनर डॉ. संजय कपिल चुने गए। आईएमए संपादक डॉ़ रविकांत निरंकारी, ऑडिटर डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. राहुल सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें