फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढोलीखाल में चल रहा था अवैध क्लीनिक, किया बंद, केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में अवैध अस्पतालों, क्लीनिक और पैथोलॉजी पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने मोहल्ला ढोलीखाल में छापा मारा। जहां पर एक क्लीनिक बिना पंजीकरण के चलता मिला। क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही अप्रशिक्षित डॉक्टर के खिलाफ थाना कुतुबशेर में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

दरअसल, जिलाधिकारी मनीष बंसल को अवैध क्लीनिक चलाने की शिकायत मिली थी। शिकायत में मोहल्ला शीराजान ढोलीखाल में एसएम तैय्यब नामक व्यक्ति बिना पंजीकरण एवं बिना डिग्री के एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा व्यवसाय करना बताया गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया। इसमें एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश सिंह शामिल रहे। टीम ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्टिस करने के साक्ष्य मिले, जबकि किसी प्रकार का पंजीकरण उपलब्ध नहीं था।
एक दिन पहले भी टीम ने निरीक्षण किया था, लेकिन तब शटर बंद था। बाहर बोर्ड में डॉ. एसएम तैय्यब एवं डिग्री डी फार्मा, बी फार्मा अंकित था। टीम की जांच में पाया कि न केवल अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है बल्कि डॉक्टर की उपाधि न होते हुए भी डाॅक्टर का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डॉ. एसएम तैय्यब पर थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज किराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें