फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तहसील एक उत्पाद योजना लागू करेगा आईआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईआईए की बैठक में चेप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के एक ट्रिलियन की इकॉनोमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक तहसील एक उत्पाद योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर हुई मुलाकात में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आईआईए द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में सर्वे के आधार पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना की तैयारी कर ली है। आईआईए द्वारा प्रत्येक तहसील में उपलब्ध कच्चे माल और स्थानीय दक्षता के आधार पर एक तहसील एक उत्पाद का चयन कर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आईआईए नवंबर के प्रथम सप्ताह में इंडिया फूड एक्सपो का आयोजन भी कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तहसील एक उत्पाद आईआईए की अच्छी पहल है। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक अग्रवाल, रजनीश सेठी, अवधेश अग्रवाल, डीएस वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें