फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी तो विकल्प से मिलेगी राहत

Tue, 28 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली का त्योहार नजदीक है। होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में अधिकांश लोगों ने अपनी सीट आरक्षित करा कर सुरक्षित कर ली है। यदि किसी को कंफर्म टिकट नहीं मिली है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी है तो विकल्प से राहत मिलेगी। इसके लिए उन्हें बुकिंग कराते समय सात ट्रेनों का चयन करना होगा।
विज्ञापन

आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली के मद्देनजर रेलवे ने बठिंडा-वाराणसी, चंडीगढ़-गोरखपुर, सूबेदारगंज-उधमपुर, आनंद विहार-उधमपुर, अमृतसर-गोरखपुर सहित 10 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है, जिनका संचालन भी इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। जो ट्रेनें चल रही है, उनमें भीड़ अधिक होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी होली पर और अधिक भीड़ रहेगी।
यदि किसी यात्री ने बुकिंग नहीं कराई तो वह उसी रूट की सात ट्रेनों के विकल्प के तौर पर चयन कर सकता है। सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय विकल्प का ऑप्शन आता है, जिस पर क्लिक करके उस रूट की अन्य ट्रेन में खाली होने पर सीट दी जाती है। वहीं, टिकट खिड़की से बुक कराते समय अपने रूट की सात ट्रेनों के विकल्प यानी ट्रेन का नाम और नंबर टिकट बना रहे कर्मचारी को बताने होंगे। ट्रेन में सीट कंफर्म नहीं होती तो विकल्प के सीट पर चुनी गई ट्रेन में सीट दी जाएगी। सीट कंफर्म नहीं हो पाती है तो उपलब्धता के आधार पर ट्रेन चलने से 72 घंटे पहले वैकल्पिक ट्रेन में टिकट ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें