फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंचायत टीबी मुक्त हुई तो प्रधान को मिलेगी चांदी की प्रतिमा

Sat, 07 Oct 2023 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए पहले उन्हें टीबी मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत टीबी मुक्त हुई तो प्रधान को महात्मा गांधी की चांदी की प्रतिमा मिलेगी। 60 मास्टर ट्रेनर गांव को टीबी मुक्त बनाने के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन

2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। जिले में करीब सात हजार टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 260 एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस) के मरीज शामिल हैं। 1830 को पोषण किट दी जा रही है। प्रत्येक टीबी मरीज को हर महीने 500 रुपये मिलते हैं। अब ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रशिक्षण हो गया है। 60 मास्टर ट्रेनर बनाएं गए हैं। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मी और एक पंचायत कर्मी शामिल किए गए। यह मास्टर ट्रेनर अपने-अपने ब्लॉक में प्रधानों और सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी) को प्रशिक्षण देंगे, जो इसी महीने के अंतिम तक पूरा होगा। इसमें ग्राम प्रधानों व सीएचओ को टीबी मुक्त बनाने के तरीके बताए जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस पंचायत को टीबी मुक्त किया जाएगा, उससे पहले राज्य और केंद्र की टीम पहुंचकर शासन से निर्धारित बिंदुओं पर समीक्षा करेगी। इसके बाद जो भी ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होगी। उस ग्राम पंचायत के प्रधान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की चांदी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। अगर कोई ग्राम पंचायत लगातार दो साल तक टीबी मुक्त रहती है तो प्रधान को सोने की प्रतिमा दी जाएगी।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा
- जांच में प्रति हजार एक या उससे कम मरीज में टीबी की पुष्टि हो।
- कुल मरीजों में से 60 प्रतिशत का सस्टेबिलिट टेस्ट (बीमारी के अनुरूप इलाज चलना) जरूरी
- गांव में पहले से मौजूद टीबी मरीजों में 85 फीसदी का सही होना जरूरी
- गांव में टीबी संदिग्धों में 30 या इससे अधिक मरीज होना जरूरी
- निक्षय पोषण योजना में सभी मरीजों को कम से कम एक किस्त (एक हजार रुपये) उनके खाते में पहुंचना जरूरी
- अपनी सहमति साझा किए मरीजों को किसी व्यक्ति, कर्मचारी या संस्था द्वारा गोद लेकर पोषण किट दिया जाना

जो भी पंचायत टीबी मुक्त होगी, वहां के प्रधान को महात्मा गांधी की चांदी की प्रतिमा दी जाएगी। शासन स्तर से प्रशिक्षण हो गया है। अब मास्टर ट्रेनर ग्राम प्रधान व सीएचओ को प्रशिक्षण देंगे। 2025 तक हर हाल में जिला को टीबी मुक्त करना है। पंचायतों पर विशेष जोर दिया जा रहा।
विज्ञापन


-डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें