तीतरों। कलसी में किसान सरकार से मुआवजे और सर्विस रोड की मांग करते हुए 274वें दिन भी धरने पर डटे रहे।
शुक्रवार को धरने पर बैठे किसानों में जुल्फान, सतीश कुमार, जितेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, राजेश, इलमसिंह, ध्यानसिंह, पूरणसिंह, संदीप कुमार व बलराम सिंह आदि शामिल रहे। उनका कहना है कि वह लोग 274 दिनों से शामली-अंबाला हाईवे पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। किसानों ने कहा कि उनकी जमीनों का अधिग्रहण करने के बाद सरकार मुआवजा देना भूल गई है। उन्होंने कहा कि वह हाईवे अथाॅरिटी को किसी भी कीमत पर उनके कब्जे वाली भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह निर्माण कंपनी के वाहनों का आवागमन ठप कर देंगे।