फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर चोरी करने वाले की पहचान

Mon, 23 Sep 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार पुलिस द्वारा इस व्य​क्ति का पता बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर चोरी करने वाले की पहचान कर ली है। आरोपी रहने वाला कहां है यह अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने इसका पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देगी।
विज्ञापन

दरअसल, 27 जुलाई को मिशन कंपाउंड निवासी विजय मोदी के घर से 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश दी। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसने 40 लाख रुपये की चोरी घटना को अंजाम दिया था। जिसका नाम मोगनी उर्फ आकाश है। लेकिन यह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। इसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये देने का पुलिस ने निर्णय लिया है। पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मिशन कंपाउंड में चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। इसका पता बताने वाले को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें