फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस से हटे आईसीएफ कोच, एलएचबी से हुई लैस

Wed, 15 May 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली चंडीगढ़-मुदरै एक्सप्रेस से आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्टरी) कोच हटा दिए है। उनकी जगह ट्रेन को एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोच से लैस किया गया। इसके अलावा मदुरै एक्सप्रेस के नंबर को भी बदला है। सितंबर से ट्रेन का नंबर 20494 हो जाएगा। इसी नंबर से ऑनलाइन सर्च होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। पिछले कुछ सालों से ट्रेनों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। सहारनपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली। इसके अलावा ऊना हिमाचल से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को हरिद्वार तक विस्तार किया गया। नौचंदी एक्सप्रेस 23 कोच के साथ सहारनपुर तक दौड़ने लगी। पहले पांच कोच ही सहारनपुर आते थे। अब रेलवे ने सहारनपुर से होकर जाने वाली चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस में रेलवे ने एलएचबी कोच लगा दिए हैं। अभी तक इस ट्रेन में आईसीएफ कोच ही लगे थे। एलएचबी कोच के मुकाबले आईसीएफ कोच में सीटों की संख्या कम होती है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि एलएचबी कोच हल्के होते हैं और रफ्तार जल्दी पकड़ते है। इसके अलावा आईसीएफ के मुकाबले अधिक सुरक्षित होते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 12688 चंडीगढ़-मदुरै सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर 16 सितंबर से 20494 हो जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को संचालित होती है। 12687 मदुरै-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 18 सितंबर से 20493 नंबर से जानी जाएगी। इसका संचालन बुधवार व रविवार को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें