संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित प्रथम खाटू श्याम महोत्सव में भक्ति रस की धारा बही, जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे। बाबा श्याम के प्रेमी दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान से आए भजन गायकों के भजनों पर रात भर झूमते रहे। हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ... की मधुर प्रस्तुति दी।
कस्बे के आरडी मैदान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता संजीव कर्णवाल व अभय राणा ने ज्योति प्रचंड कर किया। इससे पूर्व आचार्य पंडित मुरारी झा ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद संकीर्तन शुरू हुआ। दिल्ली से आए भजन गायक मयंक मिश्रा ने संकीर्तन का प्रारंभ गणेश वंदना से किया। इसके बाद मयंक ने अपनी मधुर आवाज में विख्यात भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल के भजन जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे की प्रस्तुति देकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। उत्तराखंड से आए भजन गायक लवकुश गाबा ने हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है... और कीर्तन की है रात बाबा, आज ताने आनो है... की मधुर प्रस्तुति दी। जयपुर से आई गायिका साक्षी साक्षी अग्रवाल के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम का गुणगान करते हुए कलियुग में डंका बजता है, दोनों देव महान है, एक बाबा श्याम है, दूजे हनुमान है और तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा... भव्य प्रस्तुति देकर भक्ति रस की ऐसी गंगा बही, जिसमें हर कोई गोते लगाते नजर आया। बाबा का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान श्याम मित्र मंडल के सदस्य व आयोजक शैंकी अरोड़ा, अनमोल अग्रवाल, ऋषभ धीमान, सत्यम सिंघल, राहुल गर्ग, गौरव धीमान, प्रिंस शर्मा, प्रज्वल धीमान, विशाल गर्ग के अलावा पंडित संजय प्रपन्नाचार्य, पंकज शर्मा, मोहित जैन, मुकेश राणा, भारती सेतिया, सूरज अरोड़ा, सुधीर कर्णवाल, बाबूराम धीमान, राजेश धीमान, भारत भूषण खुराना, टीपू सिंघल, राकेश गाबा आदि की उपस्थिति रही।
बेहट में आयोजित श्याम महोत्सव में शामिल महिला श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR