छुटमलपुर। एक पखवाड़े पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर मरी विवाहिता के प्रकरण में मायकेवालों की तरफ से दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में नामजद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ बीनू चौधरी ने बताया कि गांव कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर निवासी विवाहिता रीता ने 24 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रीता की मौत हो गई थी। मायके वालों ने मृतका के पति सोनू पुत्र हुकम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार की सुबह 11 बजे आरोपी को गांव ताल्हापुर तिराहे से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को 20 साल हो गए थे तथा उसकी पत्नी के साथ शादी के बाद से ही अनबन रहती थी। संवाद