फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी उमस, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
अंबाला रोड पर बरसात के बाद कीचड़ में तब्दील हुई कच्ची सड़क - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में कुछ देर की बारिश गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

महानगर में जिले में पिछले कई दिनों से गर्मी पड़ रही है। गर्मी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कुछ देर बारिश हुई। जब तक बारिश रही तो लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, लेकिन, बारिश के बाद फिर से धूप निकलने से उमस बढ़ गई। यहीं नहीं कई जगहों पर हल्का जलभराव भी हुआ। बरसात से अंबाला रोड, देहरादून रोड और घंटाघर के पास की सड़कों पर खोदाई के कारण कीचड़ हो गया, जिससे राहगीर परेशान रहे। उधर, अंबाला रोड व्यापार संघ ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर छह माह से स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन व अन्य कार्य धीमी गति से होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने सड़क निर्माण कराकर यातायात सुचारू रूप से कराने की मांग की।

जनता रोड पर बरसात के बाद भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें