फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों में भारी भीड़, सीट को लेकर आपाधापी मची

Mon, 25 Mar 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। ऐसे में यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा। ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर किसी ने शौचालय में बैठकर तो कोई दरवाजे पर लटककर अपने गंतव्य तक पहुंचा। सबसे ज्यादा भीड़ पूर्वी जिलों व बिहार जाने वाली ट्रेनों में रही। एक सीट के लिए खूब जद्दोजहद हुई।
विज्ञापन

रविवार को ऐसा नजारा अमृतसर से बनमनखी जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में दिखाई दिया। इस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री जद्दोजहद करते रहे। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण कई यात्री चढ़ ही नहीं पाए। जो यात्री ट्रेन में वह दरवाजे से सीट तक नहीं पहुंचे। ऐसे में उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा।
सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन पर दिन-रात चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी रेलवे स्टेशन पर नजर रखी जा रही। रात के समय रेलवे स्टेशन पर ठहरे यात्रियों के बैगों की तलाशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें