फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कैसे सुधरेगा स्वास्थ्य, यहां तो महकमा ही बीमार

Tue, 10 Sep 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग बेहतर सुविधाओं के भले ही तमाम दावे करता हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। हालात यह है कि किसी अस्पताल में चिकित्सक पूरे नहीं है तो कई स्वास्थ्य केंद्र तो ऐसे भी है, जो फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहे हैं। अमर उजाला ने इसे लेकर जिले भरे के सरकारी अस्पतालों की पड़ताल की। पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन


कुछ ऐसे हैं पद खाली
- एसबीडी जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 62 पद सृजित है। इनमें से 30 पदों पर ही डॉक्टरों की तैनाती है, जबकि 32 पद खाली पड़े है। अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट नहीं है।
- अंबेहटा सीएचसी पर चिकित्सकों के दो पद रिक्त चल रहे हैं। यहां वर्तमान में दो चिकित्सक और दो फार्मासिस्ट तैनात हैं।
- नानौता सीएचसी पर तीन चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि तीन पद रिक्त हैं। सीएचसी पर फार्मासिस्ट के चार पदों के सापेक्ष दो की तैनाती है।
- बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के आठ पद है, जिसमें सात खाली है।
- फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा प्राप्त फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में छह चिकित्सक कार्यरत हैं। यहां पर जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों के पांच पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

- पुवांरका सीएचसी चिकित्सकों के चार पदों के सापेक्ष तीन तैनात हैं। ईएमओ का पद भी यहां रिक्त चल रहा है।
- रामपुर मनिहारान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दस पदों के सापेक्ष केवल तीन चिकित्सक तैनात है। फार्मासिस्ट के भी दो पद रिक्त चल रहे हैं।
- गंगोह सीएचसी के एक चिकित्सक को मेडिकल काॅलेज में अटैच कर रखा है। फार्मासिस्ट के चार पदों के सापेक्ष एक ही तैनात है। वार्ड ब्वाय के तीन और सफाई कर्मचारी के पांच पद रिक्त पड़े हैं।

- देवबंद सीएचसी में चिकित्सकों के 13 पद सर्जित हैं, जिनके सापेक्ष वर्तमान में केवल दो चिकित्सक ही तैनात हैं। जबकि फार्मासिस्ट के पांच पदों के सापेक्ष तीन पदों पर ही तैनाती है।

- नकुड़ सीएचसी में चिकित्सकों के दो, स्टाफ नर्स के दो और एलएमओ का एक पद रिक्त है।

- चिलकाना सीएचसी पर सात पदों के सापेक्ष एक ही चिकित्सक तैनात है।

- सीएचसी नागल में चिकित्सकों के तीन पद रिक्त चल रहे हैं।
- तीतरों पीएचसी पर डॉ. जावेद मलिक की तैनाती है। परंतु अधिकांश उनकी ड्यूटी गंगोह सीएचसी पर ही रहती है। पीएचसी पर फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी के पद रिक्त हैं।
- कम्बोहमजरा पीएचसी में दो पद रिक्त चल रहे हैं। यहां तैनात फार्मासिस्ट सुशील कुमार ही मरीजों का इलाज करते हैं।

- बड़गांव पीएचसी पिछले दो वर्षों से केवल फार्मास्सिट के भरोसे चल रही है। जबकि सीएचसी अंबेहटाचांद पर एक चिकित्सक तैनात है। वहीं जडौदा पांडा सीएचसी एक एएनएम के भरोसे चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें