कैसे हैं मौसा जी, कोई दिक्कत तो नहीं है
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मौसी सरोज देवी से भी सर्किट हाउस में मुलाकात की और हालचाल जाना।
सरोज देवी सहारनपुर के नवीननगर में रहती हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय निर्धारित हो चुका था, लिहाजा वह भी सर्किट हाउस पहुंच गई थीं। यहां मुख्यमंत्री ने उनसे पारिवारिक स्थिति के बारे में बातचीत की और कहा कि मौसा जी कैसे हैं, कोई दिक्कत तो नहीं है। यह मुलाकात करीब 10 मिनट की थी। इसके बाद सरोज देवी वहां आए परिवार के अन्य सदस्य के साथ कार से अपने घर लौट गईं। बाद में अमर उजाला से फोन पर बातचीत में सरोज देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार के बारे में ही पूछा था और यह भी कहा कि फिर कभी समय मिलने पर घर आएंगे। इन दिनों सरोज देवी के पति राजेंद्र सिंह बिष्ट की तबीयत खराब चल रही है।