गंगोह(सहारनपुर)। होटल पर खाना खाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर एक दर्जन लोगों ने होटल स्वामी और उसके स्टाफ पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। होटल स्वामी और स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचाई। जाते-जाते वक्त लोग होटल से दिन भर की कमाई के करीब 4000 रुपये भी ले गए। मारपीट में होटल स्वामी और उसका भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में देर रात मदनी होटल पर करीब एक दर्जन युवक खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर उनका होटल स्वामी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने होटल स्वामी को धमकी दी कि वह अभी तक वह सात मर्डर कर चुके हैं और आठवां तुम्हारा करेंगे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी से धारदार हथियार एवं लोहे के पाइप निकाल कर होटल स्वामी और उसके स्टाफ पर हमला बोल दिया। होटल स्वामी और उसका स्टाफ ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दिनभर की कमाई करीब 4000 हजार रुपये भी अपने साथ ले गए। जाते जाते वहां रखे खाने के समान को तितर बितर कर दिया और बर्तन तोड़ गए। मारपीट के दौरान होटल स्वामी और उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल स्वामी साबिर और उसके भाई शाकिर को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी नावेंद्र सिरोही कहना है कि घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है।