फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से खेली हौजरी कारोबारियों ने होली

विज्ञापन
घंटाघर स्थित एक सभागार में होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में सम्म? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर होजरी मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में फूलों से होली खेली गई।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नगर विधायक राजीव गुंबर एवं विशिष्ट अतिथि जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह और वाणिज्यकर अधिकारी राजकुमार सिंह रहे। संस्था के अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे को बढ़ाता है। महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी एवं सुशील सड़ाना ने होली के पर्व की महत्ता पर विचार रखे। कोषाध्यक्ष वैभव कंबोज ने कविता पाठ किया। नवनिर्वाचित विधायक राजीव गुंबर एवं डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। सभी अतिथियों और संस्था के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण लाल मक्कड़ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अविनाश अरोड़ा, अरुण अग्रवाल, प्रमोद साहनी, रविंद्र कालड़ा, मनोज जैन, सुभाष मिगलानी, विकास जैन, अजमल, अमित धींगड़ा, पंकज माहेश्वरी, गोल्डी मक्कड़, विनोद अरोड़ा, आशीष मिगलानी, पंकज अग्रवाल, क़ुतुबबुद्दीन, विनीत पोपली, गौरव गोयल, सागर लांबा, योगेश खेड़ा, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें