फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज दारुल उलूम में छुट्टी, विभाग भी रहेंगे बंद

Thu, 04 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। निकाय चुनाव को लेकर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में चार मई (आज) मतदान के मद्देनजर छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षण कार्य के साथ ही सभी विभाग भी बंद रहेंगे। बुधवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी की ओर से जानकारी दी गई कि निकाय चुनाव को लेकर संस्था में छुट्टी रहेगी और सभी विभाग भी बंद रखे जाएंगे। इसके अलावा संस्था के शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को चुनाव के मद्देनजर दारुल उलूम में ही रहने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि बिना जरूरत वह संस्था से बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें