फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फूलों की खेली होली, भजनों पर झूमीं महिलाएं

Tue, 19 Mar 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति द्वारा होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। महिलाओं ने भजनों और गीतों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वृंदावन की तरह होली उत्सव मनाया गया। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित कीर्तन में महानगर की कई समितियों की महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। गणेश वंदना अध्यक्ष शिवानी अग्रवाल व अंशु गुप्ता ने प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने चंदन का तिलक लगाकर महिलाओं का स्वागत किया। इसके पश्चात होली गीताें पर महिलाओं ने नृत्य किया। एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली गई। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला पदाधिकारियों ने बताया कि रंगोली और रितू गुप्ता द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। कान्हा संग फूलों की होली कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम आईएमए भवन में आयोजित होगा। इस दौरान रंजना सिंघल, विदुषी अग्रवाल, रमता गुप्ता, नीलम अग्रवाल, रितू गुप्ता, रंगोली गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, आरती मित्तल, आरुषि अग्रवाल, सपना मित्तल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें